DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रक को टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ड्राइवर और हमाल की मौत, तीन मजदूर भी घायल

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम फागुनदाह में शुक्रवार को सुबह 5 से 6 बजे के बीच श्री कर्मा राइस मिल के पास एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें सड़क किनारे मिल के पास भूसा लेने के लिए खड़े एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार में आकर एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहे उनके ड्राइवर और एक हमाल दोनों की मौके पर मौत हो गई। तो अन्य तीन मजदूर भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुटी रही। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक ट्रक चालक शैलेश ठाकुर पिता टीकाराम ठाकुर उम्र 40 वर्ष ग्राम पेंडरी थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का रहने वाला है। जो भूसा पता करने के लिए पूर्व विधायक प्रीतम साहू के भाई के राइस मिल में आया हुआ थाम लेकिन वहां भूसा उपलब्ध नहीं था तो किसी अन्य मिलर से बात करते हुए वह मिल के बाहर ट्रक खड़ी करके अपने मजदूरों के साथ खड़ा हुआ था । तभी पीछे से टैंकर आई और यह हादसा हो गया। मौके पर ही ट्रक चालक और हेल्पर दोनों की मौत हो गई। मृतक हमाल बुधलाल ढीमर पिता मंगतू राम उम्र 50 वर्ष ग्राम फुंडा थाना रनचिराई क्षेत्र का रहने वाला है। तो वहीं घायलों में रूप सिंह यादव पिता भगोली यादव उम्र 60 वर्ष, लोमन ठाकुर पिता लगनु ठाकुर उम्र 50 वर्ष, हृदय राम ठाकुर पिता दयाराम उम्र 50 वर्ष सभी ग्राम पेंडरी के रहने वाले हैं। जिनका इलाज चल रहा है। घायलों को भी काफी गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब टैंकर ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी तो ट्रक तेज गति से आगे बढ़ गया और ट्रक के सामने बात कर रहे हो तो दोनों मृतक आपस में वही दबकर मौत के मुंह में समा गए। इस घटना में कहीं ना कहीं राइस मिलों को भी एक लापरवाही सामने आ रही है। अक्सर राइस मिल के सामने ट्रकों की लाइन लगी रहती है। अव्यवस्थित पार्किंग किए जाते हैं। तो वहीं कुछ ट्रक ड्राइवर द्वारा लापरवाही भी की जाती है। ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं किया जाता हालांकि इस घटना की पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया टैंकर चालक की लापरवाही ही मानी जा रही है । जिन्होंने पीछे से आकर तेज रफ्तार में ट्रक को टक्कर मारी और दो लोगों की मौत हो गई।

You cannot copy content of this page