अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ केन्द्रीय महासभा का प्रतिभा सम्मान एवं नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों सम्मान समारोह ओपन एयर थियेटर दल्लीराजहरा में 3 अगस्त को



बालोद। छत्तीसगढ केन्द्रीय महासभा के तत्वावधान में 3 अगस्त 2025 रविवार को ओपन एयर थियेटर दल्लीराजहरा में नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्माचारियों कृषक एवं उद्यमी का सम्मान किया जाना है। डौण्डी लोहारा अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ केन्द्रीय महासभा बालोद के प्रचार मंत्री दयालूराम पिकेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अपने अपने जिला ब्लाक सर्किल ग्राम क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर महासभा को 85वें स्थापना दिवस 9 जून 2025 सम्मान हेतु ब्लाकों से प्राप्त नामों की सूची है, उन्हें सुचित कर अनिवार्य रूप उपस्थित कराए । दयालूराम पिकेश्वर प्रचार मंत्री ने अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्षगण सर्किल ग्राम प्रमुख से अपील कर जिनका नाम सम्मान करना है उसे सम्मान समारोह ओपन एयर थियेटर दल्लीराजहरा लाने सहयोग करने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग प्रदान करने अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page