DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोर वार्ड मोर परिवार अभियान के तहत वार्ड में हो रहे अवैध धंधे और समस्याओं का हल करवाएंगे – आदित्य

दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड क्र.15 के निवासी और बालोद जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला संयोजक आदित्य रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वार्ड में और नगर में सुशासन की सरकार बैठी हुई है , लेकिन वार्ड में अशांति का माहौल बना हुआ है , न कोई विकास कार्य हो रहा है ना ही कोई अवैध धंधो पर रोक लग रही है। आदित्य ने आरोप लगाते हुए कहा है कि या तो इसमें वार्ड पार्षद और पालिका अध्यक्ष का हाथ और संरक्षण मिल रहा है या तो हमारे वार्ड और नगर की आम जनता के भोलेपन का दुरुपयोग किया जा रहा है , न तो वार्ड की नाली , रोड गड्ढो , और पानी के समस्यायों का जल्द ही निराकरण होता है ना तो रोड की स्तिथि को देख कर कोई सोच विचार कर कोई कदम उठाया जाता है । वार्ड क्र.15 की जनता आक्रोशित हो गई है और उग्र आंदोलन करने को तैयार है। इस विज्ञप्ति के माध्यम से आदित्य ने कहा है कि वार्ड की समस्याओं को पार्षद और अध्यक्ष द्वारा वार्ड में भ्रमण कर समस्याओं को सुने और तत्काल प्रभाव से उसका निराकरण करे। आदित्य ने कहा है कि पालिका अध्यक्ष को बुलाया जाएगा और वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और सभी समस्याओं का निराकरण तत्काल प्रभाव से किये जाने का आग्रह वार्ड वासी करने वाले है। अगर इन सभी चीजो का निराकरण नही होता है तो वार्ड क्र.15 के वार्डवासी उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार है।

You cannot copy content of this page