DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मोहंदीपाट में हुआ अलंकरण समारोह

बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही विकाससखंड में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मोहंदीपाट में अलंकरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदा को दीप प्रज्ज्वलित करके किए। तत्पश्चात आतिथियों का सम्मान एवं सभी दलों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। उसके बाद शाला नायक , नायिका एवं चार समूहों ( अरपा , इंद्रावती, महानदी , शिवनाथ ) के दल नायक , नायिकाओं का अलंकरण एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। पहली से ग्यारहवीं कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राओं को न्योता भोज” के रूप में सब्जी-पुड़ी, जीरा राइस, आलू चना ,एवं मिठाई परोसा गया। जिसमें सरपंच श्रीमति दीपा प्रधान , पालकगण, स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अर्चना चौरे , शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश साहू , सांसद प्रतिनिधि विश्वकर्मा , सदस्य थानू राम साहू , चंद्राकर मैडम , अविनाश सर , रमेश साहू सर, शाला इंचार्ज अर्मिंदर कौर एवं शिक्षक गण भी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा न्योता भोज‌ ” को बहुत सराहा गया। “स्कूल में बच्चों को न्योता भोज कराने” से तात्पर्य है कि स्कूल में बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाना। यह आयोजन किसी खास मौके, जैसे कि नए सत्र की शुरुआत, किसी त्योहार, या किसी अन्य विशेष अवसर को मनाने के लिए किया जा सकता है। ‎

You cannot copy content of this page