प्रधान पाठक पदोन्नति शीघ्र, अर्जित अवकाश आदि के आदेश अतिशीघ्र जारी किए जाएंगे- अधिकारी ने दिया आश्वासन
सीजीपीएफ पास बुक संधारण, परामर्श दात्री समिति गठन सहित अन्य विषयों पर की चर्चा
बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के पदाधिकारियों ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बालोद डी पी कोसरे से मुलाकात कर जिले में कार्यरत शिक्षक एल बी संवर्ग के स्थानीय समस्याओं पर पूर्व में 23 मई को सौंपे गए ज्ञापन पर कार्यवाही के लंबित विषयों पर चर्चा की व ज्ञापन सौंप शीघ्र निराकरण की मांग की। 23 मई को डीईओ से मुलाकात व चर्चा में कार्यवाही करने के आश्वासन पर भी लंबित सभी समस्याओं को पुनः सौंपा गया ।सौंपे गए ज्ञापन में सहायक शिक्षक( एल बी) से ई व टी संवर्ग के प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर प्रक्रियाधीन पदोन्नति शीघ्र करने, लोकसभा निर्वाचन-2024 के कारण मुख्यालय नहीं छोड़ने के बदले जिले के सभी शिक्षकों को अन्य जिले की भांति नियमानुसार अर्जित अवकाश स्वीकृत करने, ग्रीष्मकालीन अवकाश में कार्य के लिए प्राचार्यो को अर्जित अवकाश, मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ बी 11-3-83/ नि-2/चार, दिनांक 11 जनवरी के अनुसार जिले के अनुसूचित क्षेत्र डौंडी विकास खंड के कर्मचारियों के लिए अन्य जिले की भांति 10 दिन का अतिरिक्त अर्जित अवकाश व 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने आदेश जारी करने, जिले के सभी विकास खंड में सीजीपीएफ पासबुक संधारण व सेवा पुस्तिका संधारण के लिए संगठन द्वारा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर अपेक्षित प्रक्रिया न होने से शिविर के माध्यम से संधारण करने, उच्च परीक्षा अनुमति के लिए पिछले एक दो वर्षों के लंबित अनुमति आदेश के लिए स्थिति स्पष्ट करने, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत कार्य कर चुके शिक्षकों के संविलियन के पूर्व के माह जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक के 7% लंबित डीए एरियर्स का कई बार ज्ञापन के बावजूद लगभग 8-9 वर्ष बाद भुगतान शीघ्र भुगतान करने आदि पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारी ने सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। प्राथमिक प्रधान पाठक के पदो पर पदोन्नति की तैयारी की जानकारी दी।प्रधान पाठक पदोन्नति की तैयारी की जानकारी अधिकारी ने दिया साथ ही अर्जित अवकाश सहित अन्य मांगों का निराकरण भी शीघ्र किए जाने का भी आश्वासन दिया। टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, प्रांतीय संगठन सचिव बीरबल देशमुख, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र देवांगन, पवन जोशी, जिला सचिव नरेंद्र साहू,ब्लॉक अध्यक्ष गुरूर सूरजगोपाल गंगबेर,ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही राजेंद्र देशमुख,ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी लोहारा अविनाश साहू, जिला संगठन मंत्री लेखराम साहू,भूपेंद्र पांडे,जिला आई टी सेल प्रभारी शिवेंद्र बहादुर साहू,महेंद्र चौधरी, हरीश कुमार साहू, खेमन साहू आदि उपस्थित थे।
