DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में मनाई गई नाग पंचमी

बालोद। ग्राम लाटाबोड़ के सरस्वती शिशु मंदिर में दीप मंत्र वंदना के पश्चात नाग पंचमी पर्व एवं नाग ( सर्प ) हमारे मित्र पर जानकारी एवं सर्प के महत्व को बताया गया। उसके बाद सरोवर किनारे बने बाम्बी में नाग देव की अक्षत पुष्प, दूध,फल , धूप दीप से पूजा अर्चना कर विद्यालय के समस्त भैया बहनो एवं किसान भाइयो की साँपो से रक्षा, सुरक्षा एवं आशीर्वाद की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनो के साथ प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी, जीतेन्द्र सिंद्राम, योगेंद्र निषाद, त्रिवेणी साहू, हरिप्रिया वैष्णव,पद्मिनी निषाद, मोनिका साहू , दामिनी साहू, मनीषा साहू, वंदना निषाद, उपस्थित रहे। अंत मे सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन शान्ति मंत्र के साथ किया गया।

You cannot copy content of this page