DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस की मण्डल (जोन)कमेटी का हुआ गठन

बालोद। प्रदेश कमेटी के निर्देशन पर संगठन बालोद में मंडल कांग्रेस कमेटी (जोन) का गठन किया गया। सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी की अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी अरुण वोरा पूर्व विधायक दुर्ग, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ब्लाक प्रभारी संजय साहू की उपस्थिति में सभी चारो मण्डल की नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति किया गया. जिला प्रभारी पूर्व विधायक अरुण वोरा ने नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि ये पद आपके विश्वास का परिचायक है. संगठन सृजन के तहत जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है. कहा कि आज देश हित में राहुल गांधी के संघर्ष को देखते हुए लोगों का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है. लोग केंद्र की मोदी सरकार से उब चुके हैं और परिवर्तन चाहते हैं. जनता आशा भरी निगाह से सिर्फ कांग्रेस की ओर देख रही है. विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार आमलोगों में नफरत फैला कर सिर्फ सत्ता प्राप्त कर देश की सारी संपत्ति को अपने सहयोगी कारोबारी के हाथों में दे रही है. सत्ता के लिए अनैतिक कार्य कर चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया जा रहा है. ब्लाक प्रभारी संजय साहू ने सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देते कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष पार्टी द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करें. बालोद ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मण्डल अध्यक्ष जगन्नाथपुर मण्डल से गजेंद्र ठाकुर ,झलमला मण्डल से राकेश उईके, लाटाबोड़ मण्डल से दिनेश साहू,और करहीभदर से प्रेम गवालवंशी को नियुक्त किया गया। इस मौक़े पर मण्डल प्रभारी श्रीमती शारदा सिन्हा,श्रीमती निर्मला बंजारे, पुरानिक साहू,कृपा राम साहू पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा,युवा जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े,महामंत्री रत्ती राम कोषमा,प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश नाहटा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा वैभव साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे,पुरषोत्तम यज्ञदेव पटेल, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू शम्भू साहू,महामंत्री रोहित सागर,ऐनु राम साहू,जनपद सदस्य मोनिस पारकर ,मुरली भुआर्य, नरेंद्र सिन्हा सहित कांग्रेस समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page