DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरा भरा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने 125 वें सप्ताह पर पौधारोपण , स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया

बालोद/ दुर्ग। हरा भरा, स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 125 वें सप्ताह पर पौधारोपण , स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत तीन विभिन्न स्थानों हुडको तालाब, शनि हनुमान मंदिर हुडको, बैकुंठ धाम कैंम्प भिलाई नगर में टीम के द्वारा गाजर घास को जड़ से उखाड़ कर ताकि वह वहां दुबारा पनप न सके साफ-सफाई की एवं एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।

तत्पश्चात् पूर्व में लगाए गए फलदार, छायादार, औषधीय पौधों के चारों ओर निंदाई गुड़ाई की,उगे खरपतवार की सफाई की गई जिससे लगे पौधों की अच्छी बढ़वार हो।इसके पश्चात् स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख ने शहरी स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र यू पी एच सी, बैकुंठ धाम,कैंम्प भिलाई में जागो और जगाओ, पेड़ पौधे लगाओ नारे के साथ उचित सुरक्षा घेरे में पीपल के पौधों का पौधारोपण किया एवं पौधे की उचित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। इसी कड़ी में दुर्ग प्रभारी विजय चंद्राकर द्वारा स्व.मोतीलाल वोरा के समाधि स्थल आसपास पानी पीने के बाद पानी पाउच को एक बोरी में एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर की टीम पौधारोपण वहीं करती है जहां पौधे की सुरक्षा और बढ़वार हो।

क्योंकि पौधारोपण करना तो आसान है पर उसकी उचित देखभाल एवं सुरक्षा कर उसको बड़ा पेड़ विकसित करना बहुत कठिन होता है। जहां तक संभव होता है वहां तक हमारी समिति के सदस्यों द्वारा पौधारोपण की देखभाल अवश्य करती है।
इस पुनीत कार्य में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल,तोरन लाल देशमुख, लक्ष्मी साहू, चंद्रकला साहू,हीरा लाल ,उमेश कुमार,देवव्रत, भानुसिंह साहू, कार्तिक राम चंद्राकर,उमेद साहू, श्वेता जैन, सरोज टहनगुरिया विमल टहनगुरिया, निकिता जयेश शिंगणे,चितरंजन दुर्गा देशमुख,महेंद्र यादव,शिव कुमार शुक्ला, अरुण अग्रवाल, पाणिग्रही जी, सिन्हा जी,दास जी, विजय चंद्राकर शामिल हुए।

You cannot copy content of this page