पुलिस महानिरीक्षक ने बालोद भ्रमण के दौरान किया थाना राजहरा एवंडौंडी लोहारा का आकस्मिक निरीक्षण, अपराधों की रोकथाम के लिए दिए विभिन्न निर्देश, जिले में चलेगा “आपरेशन तलाश”



बालोद| पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा बालोद भ्रमण के दौरान थाना राजहरा एवं थाना डौंडी लोहारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा बंदी गृह, विवेचक कक्ष, महिला डेस्क, सीसीटीएनएस/रीडर कक्ष, जप्तशुदा वाहन एवं मालखाना सहित संपूर्ण थाना परिसर की स्थिति का जायजा लिया गया ।वरिष्ठ कार्यालयों के द्वारा जारी होने वाले निर्देश परवाना को जिले के समस्त थाना चौकियों में गिनती गणना के दौरान अवगत कराने एवं अक्षरशः पालन हेतु निर्देशित किए। बीट प्रभारी अधिकारी/कर्मचारियों को बीट एरिया का संपूर्ण जानकारी रखने, बीट अंतर्गत होने वाली गतिविधियों की खबर एवं अपने दायित्वों के अनुरूप कर्त्तव्य का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किए। वहीं नशामुक्ति अभियान के तहत नशे से दूर रहने, व्हाट्सएप के जरिए आमजनो को नशामुक्ति के प्रति जागरूक कर शपथ हेतु प्रेरित करने निर्देशित किए। पुलिस कस्टडी (बंदीगृह) में आरोपियों को हथकड़ी लगाने की विधि के संबंध में जायजा लेकर उक्त हेतु आवश्यक निर्देश दिए। थाना/चौकी में लंबित अपराधो, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने निर्देश दिए। साथ ही अवैध कारोबार शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में संलिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही, बेहतर पुलिसिंग एवं मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने चेकिंग अभियान कार्यवाही करने, और ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड, साइबर क्राईम, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने निर्देशित किया। ज्ञात हो कि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा 2 जुलाई को जिला बालोद भ्रमण के दौरान थाना दल्ली राजहरा एवं थाना लोहारा का निरीक्षण मे पहुंचे थे। पुलिस कस्टडी (बंदीगृह) में आरोपियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें हथकड़ी लगाने की सही विधि के बारे में जायजा लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को इस संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचा जा सके। इस अवसर पर आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही न करने, सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नए कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। CCTNS ऑपरेटरों से उनके कार्य की समीक्षा कर ऑनलाइन/ऑफलाइन FIR एंट्री, चालान, न्यायालय जजमेंट एंट्री के cctns work यूजर इन्टरफेस के संबंध में जानकारी ली जाकर बेहतर दक्ष रखने वाले कर्मचारियों आईजीपी द्वारा नकद पुरस्कार दिया गया। कम्यूनिटी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के साथ-साथ मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग ऑपरेशन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, तथा गोवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आईजीपी ने थाना/चौकी प्रभारी से थाना कार्य की समीक्षा कर थाना स्टाफ की डेली ड्यूटी को बेहतर करने, बीट एरिया के ग्रामों में एक्टिव रहकर अपराध नियंत्रण अनुसंधान कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में थाना/चौकी प्रभारी को समय समय पर अपने अधिनस्थ स्टाफ को ब्रीफ करने निर्देशित किए एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निकाल के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएआम जनता से पुलिस का बेहतर संबंध बनाने, कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, सायबर अपराधों व एटीएम फ्राड के संबंध में ग्रामो, हॉट/बाजारों, स्कूल/कालेजो में जागरूकता अभियान चलाने, सोशल एक्टीविटी में पुलिस विभाग का सक्रिय रहने व आम जनता में पुलिस विभाग का विश्वास बढ़ाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तथा सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों को ग्रामों का भ्रमण कर आम जनता से भेंट मुलाकात संवाद कर गांव की समस्या सुनने और उनके निराकरण के दिशा में कार्य करने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। उन्होनें गुमशुदा महिला/पुरूष की खोजबीन हेतु विशेष अभियान “आपरेशन तलाश” चलाकर अधिक से अधिक गुमशुदा महिला एवं पुरूष की दस्तयाबी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर, सीएसपी राजहरा डॉ चित्रा वर्मा राजहरा थाना प्रभारी रविशंकर पांडे, लोहारा थाना प्रभारी मुकेश सिंह व थाना के स्टाफ एवं आईजीपी कार्यालय से श्री प्रशांत शुक्ला उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page