बालोद। लोकेश डड़सेना जनपद सदस्य ने अजगर सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ा। घटना गुरुवार की है। ग्राम पंचायत पर्रेगुड़ा ( करहीभदर ) में धान की फसल की कटाई के दौरान खेत में एक अजगर सांप मिला। जो धान काटने की हार्वेस्टर मशीन में दबने या कटने से घायल हो गया था। लोकेश डड़सेना जनपद सदस्य और किसानों की मदद से सांप को बचा लिया गया और उसे सुरक्षित दूसरे स्थान में छोड़ दिया गया। लोकेश डड़सेना ने बताया कि ऐसे अज़गर सांप बहुत ही कम दिखाई देते है। कई तरह के कीटनाशक जहर की वजह से खेतों में रहने वाले छोटे छोटे जीव जंतु मर जाते है। जो विलुप्त की कगार पर हैं। जनपद सदस्य ने किसान भाईयों से आग्रह किया कि अभी आने वाले कृषि कार्य समय में बहुत ही कम मात्रा में रसायन ,कीटनाशक, जहर का उपयोग करें और ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती करें ताकि जमीन भी उपजाऊ बनी रहे और मनुष्य, पशु , पक्षी जीव जंतु के लिए हानिकारक नहीं हो।
लोकेश डड़सेना जनपद सदस्य ने अजगर को किया रेस्क्यू, सुरक्षित जगह पर छोड़ा
