DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तथागत बुद्ध की मूर्ति स्थापना एवं जिला स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का हुआ आयोजन

बालोद। देवरी ब्लॉक के ग्राम फरदाफोड़ में भारतीय बौद्ध महासभा जिला बालोद एवं परिक्षेत्र देवरी बंगला द्वारा आयोजित तथागत बुद्ध की मूर्ति स्थापना एवं जिला स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134 वी जयंती समारोह में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर बाबा साहेब जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन की।
भारत के पहले कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के पिता कहे जाते हैं.अम्बेडकर जयंती को जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में न्यायविद के समर्पण को याद करने के लिए भी मनाया जाता है. उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध किया और इसे समाज से मिटाने का प्रयास किया. डॉ भीमराव अंबेडकर हमेशा उत्पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़े रहे और महिलाओं, मजदूरों और अछूतों के जीवन के उत्थान के लिए काम किया. एक प्रखर समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और प्रभावशाली वक्ता होने के नाते, डॉ अम्बेडकर राजनीति विज्ञान, कानून और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों के विद्वान थे। डॉ भीमराव अंबेडकर जी के व्यक्तित्व के विषय में छात्रों को ज्ञान होना बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर दिलीप मेश्राम जी, श्रीमती नीता कमल रामटेक जी, देवेंद्र मेश्राम जी, हेमंत काण्डे जी,डी.पी. लोन्हारे जी, गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, श्रीमती क्रांति सोनबरसा जी अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, श्रीमती टिकम निषाद सदस्य जनपद पंचायत, श्रीमती नीलिमा ठाकुर जी सरपंच सहित समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन भारी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page