DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के इस वार्ड में बनेगा प्रभु श्री राम का मंदिर, हुआ भूमि पूजन

बालोद। बालोद के वार्ड पाररास में जल्द ही एक राम मंदिर बनने वाला है। जिसका लुक अयोध्या के श्री राम मंदिर सदृष्य होगा हालांकि यह छोटे रूप में बनाया जाएगा। वार्ड वासियो की मंशा अनुरूप प्रभु श्री राम जी की मंदिर हेतु भूमिपूजन पूरे विधीविधान से सभी वार्ड वासियो की उपस्थिति में हुआ। जिसके अतिथि नगरपालिका बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, सभापति प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, गिरजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिनके करकमलों से भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस क्षण के सहभागी बने लोग कह रहें है आज हमारे ग्राम पाररास का भाग्य उदय हुआ है। वार्ड वासी बनने जा रहे इस राम मंदिर को लेकर काफी उत्साहित है और इसके निर्माण में सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

You cannot copy content of this page