DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रक की चपेट में आया साहू दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर, गुण्डरदेही और बालोद थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई घटना, टक्कर मारी अरौद में, पैरी में जाकर रुकी ट्रक, ग्रामीण भड़के

संतोष साहू, बालोद। बालोद से दुर्ग मार्ग पर एक बार फिर सड़क लाल हो गई है। हादसे थम नहीं रही है। अब साहू दंपति ट्रक की चपेट में आ गया। जो शादी कार्यक्रम से लौटकर वापस अपने घर रवेलीडीह ननकट्ठी की ओर जा रहे थे। तभी बालोद थाना क्षेत्र के अंतिम गांव अरौद के पास उन्हें कच्चे माइंस की ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक ट्रक के पीछे चपेट में आ गया। पत्नी टिकेश्वरी साहू इस टक्कर के बाद मौके पर गिर गई और घायल हो गई। तो वहीं पर पति ट्रक के नीचे फंसे हुए बाइक के साथ घसीटता रहा । ट्रक चालक इस बात से परिचित था या अनजान पर ट्रक के पीछे बाइक फंसे हुए हालात में ही गाड़ी दौड़ाता रहा । इस बीच बाइक चालक पति विशंभर साहू उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी लाश टुकड़ों में सड़क पर बिखरी मिली। ट्रक अरोद से पार कर गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गांव पैरी में जाकर रुकी। लोगों में इस घटना के बाद जमकर आक्रोश देखने को मिला। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी रही । घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वही मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया।

You cannot copy content of this page