DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक शिविर में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के रोवर-रेंजर हुए शामिल , व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन का मिला सुअवसर

बालोद।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दिनांक 15 से 17 अप्रैल 2025 तक ग्राम जलकी, सिरपुर, जिला महासमुंद में राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक, व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों एवं उनके संबद्ध महाविद्यालयों के रोवर-रेंजर सहभागी बने।शिविर में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद के 11 रोवर-रेंजर एवं दो मास्टर ट्रेनर डॉ. आर. डी. साहू एवं प्रो. रितु पिस्दा के मार्गदर्शन पर यह दल हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही है।इस राज्य स्तरीय शिविर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है , जिनमें ट्रैकिंग, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व विकास, पर्यावरण अध्ययन एवं समूह संवाद जैसे सत्र शामिल थे। प्रतिभागियों ने न केवल अपने शारीरिक व मानसिक क्षमताओं को चुनौती दी, बल्कि साहसिक गतिविधियों के माध्यम से टीम भावना और नेतृत्व कौशल का भी विकास कर रही है ।उक्त शिविर में छत्तीसगढ़ के अन्य विश्वविद्यालयों जैसे ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी , सीवी रमन यूनिवर्सिटी बिलासपुर , पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, शाहिद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ सहित 11 यूनिवर्सिटी के कुल 89 रोवर्स रेंजर और मास्टर ट्रेनर भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हो रहे है । इस प्रकार यह शिविर राज्य के युवा रोवर-रेंजरों के लिए एक प्रेरणादायक एवं विकासात्मक अनुभव सिद्ध हो रहा है ।

You cannot copy content of this page