बिलासपुर में आयोजित हिमालय वुड बैज रियूनियन सेमिनार में शामिल हुए बालोद जिले के प्रतिभागी



बालोद । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों को सुनागरिक बनाने के साथ उन्हें आत्मविश्वास, आत्मरक्षा,स्वालंबन और देश,समाज सेवा के साथ स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना भी सिखाता है। उक्त उदगार छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित हिमालय वुड बैज एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने व्यक्त की।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियां विभिन्न कार्यक्रम और शिविरों के माध्यम से गतिशील है, चाहे प्रशिक्षण शिविर हो, हाइक हो, एडवेंचर कैंप हो या राज्यपाल अवार्ड हो। जिला स्तर से राज्य स्तर तक और राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिला है , और बच्चे बढ़ चढ़ कर सहभागी होकर अवार्ड प्राप्त कर रहे हैं। ज्ञात हो कि इस शिविर में ऑनलाइन विभिन्न पंजीयन,प्रगतिपथ, स्काउटिंग में होने वाले नई शिक्षा नीति के तहत विषय, राज्य पुरस्कार की तकनीकी जानकारी, स्काउटर, गाइडर विकासात्मक जानकारी, आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी,जिला स्तर पर की समस्याओं को राज्य कार्यकारिणी में रखना आदि विषय पर चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिला से 200 प्रमुख डिग्रीधारी हिमालय वुड बैज स्काउटर, गाइडर, प्रशिक्षक बिलासपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए हैं।
इस सेमिनार में बालोद जिले से नेमसिंह साहू डीओसी स्काउट बालोद, विकासखंड सचिव सेवाराम प्रेमन डौंडी , छगन बंसोर डौंडी लोहारा शामिल हुए। इस कार्यकम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त श्री विजय यादव, राज्य समन्वयक ऑन लाइन पंजीयन दिलीप पटेल ने किया वही आभार जताया राज्य सचिव कैलाश सोनी ने किया। इस सेमिनार में शामिल होने पर जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, जिला सचिव केएल गजेन्द्र, डीओसी गाइड प्रेमलता चंद्राकर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त भुवन सिन्हा, सीमा साहू, मीडिया प्रभारी मिलन सिन्हा एवं जिले के समस्त स्काउटर,गाइडर ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page