DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोटगांव और खेरूद के बीच ताँदुला नदी किनारे रेत में दफन मिली है लापता युवक की लाश, हत्या की आशंका, तीन संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ

बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगांव और खेरूद के बीच ताँदुला नदी में रेत में दफन एक युवक की लाश मिली है। उक्त युवक 6 अप्रैल से लापता था। जानकारी के अनुसार लापता युवक का नाम यशवंत नेताम पिता कौशल नेताम निवासी डेंगरापार (घीना) बताया जा रहा है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में भी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ 6 अप्रैल को सिकोसा की ओर घूमने गया था। मामले में हत्या का संदेह है। जिसके आधार पर उस दिन मृतक के साथ घूमने आने वाले डेंगरापार के दो युवक ईमन कंवर, साहिल कंवर और कोटगांव के मनीष ठाकुर से पुलिस संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही है। हालांकि बालोद जिला पुलिस द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन घटनास्थल पर मिले साक्ष्य से हत्या की पूरी आशंका जाहिर हो रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुण्डरदेही पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू की कर दी गई है। घटना स्थल पर लकड़ी का एक मोटा टुकड़ा, एक फुल पैंट आदि मिला हुआ है। नदी किनारे कोटगांव और खेरूद के बीच मृतक को मार कर लाश को दफनाए जाने की बात सामने आ रही है। अब मृतक की हत्या किसने की, किसने उसे यहां दफनाया है? इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस उनके तीनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

देखिए आगे की खबर

You cannot copy content of this page