DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम पंचायत भोइनापार के निर्विरोध उपसरपंच बने तामेश्वर साहू

बालोद। बालोद ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भोइनापार में सर्वसम्मति से सभी वार्ड पंचों की उपस्थिति में तामेश्वर साहू को सबकी सहमति से निर्विरोध उपसरपंच बनाया गया।उपसरपंच तामेश्वर साहू की निर्विरोध जीत सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।उनका तिलक लगाकर स्वागत किया एवं तामेश्वर साहू ने भी उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सरपंच श्यामा बाई मारकंडेय, पंच देवांतीन मंडावी , शकुन बाई साहू, चेमिन ठाकुर, मोहनी महिलांगे, नीरा चंद्रवंशी टोमन चंद्रवंशी, नीलकमल साहू, डामीन साहू,साधना बंजारे, मानक मारकंडेय, मनोज बंजारे आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page