DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व सरपंच रहे पोषण लाल साहू भीमकन्हार के बने उप सरपंच

बालोद/ डौंडीलोहारा । डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भीमकन्हार के उपसरपंच बनने में पोषण लाल साहू कामयाब रहे। पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में इस गांव के सरपंच थे। इस बार महिला आरक्षण आने के कारण वे सरपंच चुनाव नहीं लड़ पाए। हालांकि उन्होंने वार्ड क्रमांक 13 से पंच चुनाव जीता। जहां उन्होंने दो प्रत्याशी को हराकर 42 वोटो से जीत दर्ज की थी और उपसरपंच के लिए उन्होंने सशक्त दावेदारी की। उपसरपंच चुनाव में भी उनके अलावा एक और प्रत्याशी मैदान में थे। जिन्हें उन्होंने 6 वोटो से हराया और उपसरपंच बनने में सफल हुए। इस जीत पर ग्राम के सरपंच अश्वनी खरे, सहित अन्य पंचों ने उन्हें बधाई देते हुए स्वागत सम्मान किया। निर्वाचित उप सरपंच को पीठासीन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया तो उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका तिलक अभिनंदन कर गुलाल लगाकर स्वागत कर जीत की बधाई दी। पूर्व में सरपंच रह चुके पोषण लाल साहू गांव के मूलभूत समस्या के समाधान को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके पिछले कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि की बात करें तो उन्होंने गांव में धान खरीदी केंद्र खुलवाने और नल जल योजना के तहत पानी टंकी की सौगात दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इस बार वे वार्ड 13 से पंच के साथ अब गांव के उपसरपंच भी बने हैं। अपने पिछले सरपंची कार्यकाल की तरह इस बार में सभी वार्ड के विकास को लेकर भी उसी तत्परता से कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने सरपंच और सभी पंचों को मिलजुल कर गांव के विकास को लेकर साथ चलने की अपील की ताकि जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर उनके द्वारा अपने सरपंची कार्यकाल के दौरान गांव के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और देश सेवा करने वाले जवान और उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया था। तो वही विविध आयोजन और गतिविधियों के लिए भी उनका कार्यकाल पूरे जिले में चर्चित रहा।

You cannot copy content of this page