DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आरएए के तहत तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में बस्तर से उमाशंकर हुए शामिल

बस्तर/भानपुरी। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर की ओर से राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई में 06 मार्च से 08 मार्च तक आयोजित हुआ। जिसमें राज्य के सभी जिलों से कुल 50 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। बस्तर जिले से उमाशंकर साहू प्राथमिक शाला बड़ेपारा संकुल फरसागुड़ा विकास खण्ड बस्तर स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने प्रशिक्षण में शामिल हुए । प्रशिक्षण में आईआईटी भिलाई
के विषय विशेषज्ञ प्रोफेसरों के द्वारा प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों में करके सीखने हेतु मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण,कारण ढूढने, तार्किकता, गणितीय कुशलता प्राप्ति हेतु नवीन प्रायोगिक शिक्षण विधियों को अपनाने हेतु विस्तारित चर्चा हुआ साथ ही संस्थान के सभी विभागों के प्रयोग शालाओं का भ्रमण करवाकर सभी विभागों के अत्याधुनिक उपकरणों एवं चल रहे शोध कार्यों से शिक्षकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में आईआईटी के डॉयरेक्टर डॉ. राजीव प्रकाश तथा कोऑर्डिनेटर के रूप में डॉ. महबूब आलम एवं डॉ नागेश देवीदास पाटिल शामिल रहे। प्रशिक्षित शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत उक्त प्रशिक्षण को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रभावी बताया तथा सभी शिक्षण तकनीकों को अपने विद्यालय में अपनाने की बात कही है। प्रशिक्षण हेतु आईआईटी भिलाई एवं राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय के सहायक संचालक डॉ.एम. सुधीश, राजकुमार चाफेकर एपीसी समग्र शिक्षा रायपुर एवं विवेक शर्मा एपीसी दुर्ग ने माना कि यह कार्यक्रम प्रदेश के बच्चों के लिए एक नई दिशा दिखाएगी । प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य

बच्चों में मनोवैज्ञानिक चिंतन,गणित व विज्ञान को छोटे छोटे प्रोयोग को लो या जीरो बजट में सामग्री निर्माण, करके सीखने पर जोर देना। शिक्षा नीति पर जोर देते हुए विषय को और सहज तरीके बच्चों तक पहुँचा पाना।

You cannot copy content of this page