DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वेदांता बालकों द्वारा पद्मश्री शमशाद बेगम का हुआ कोरबा में सम्मान

बालोद । बालोद जिले की गुण्डरदेही निवासी पद्मश्री शमशाद बेगम का वेदांता बालको कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें एल्युमिनियम से बना हुआ गांधी जी की मूर्ति एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। राजेश कुमार सीईओ एवं डायरेक्टर बालको ने कहा कि हमारे यहां बेस्ट क्वालिटी के एल्युमिनियम का निर्माण किया जाता है और आज हमने ऐसी ही महिला को आमंत्रित किया जिन्होंने अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया है। प्रज्ञा पांडे चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर ने कहा कि शमशाद बेगम के द्वारा महिला कमांडो का जिक्र किया गया जो बहुत ही प्रेरणा से भरपूर है। हम यहां कोरबा जिले में भी कमांडो बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भीमेश्वरी शांडिल्य महिला कमांडो बोरी, सहयोगी जन कल्याण समिति के सचिव रफीक सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page