DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मकर संक्रांति पर ओनाकोना में होगा पतंग महोत्सव का आयोजन

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के पर्यटन स्थल ग्राम ओनाकोना में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंग महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन बालोद के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें पतंग महोत्सव के साथ-साथ विविध आयोजन होंगे। हर उम्र के लोगों के लिए खुला मैदान में पतंगबाजी का मजा और प्रतियोगिता होगी। साथ ही नाव दौड़ और चित्रण प्रतियोगिता भी होगी। जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें गाने संगीत मनोरंजन की गतिविधियां होंगी। खेल गतिविधियों में रस्साकसी, बीच वॉलीबॉल और बच्चों के लिए विशेष खेल होंगे। स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन, मकर संक्रांति की मिठास बढ़ाने के लिए तिल लड्डू सहित अन्य व्यंजनों का भी यहां लोग लुफ्त उठा सकेंगे। आयोजन की तैयारी में एसडीएम प्राची ठाकुर सहित पूरा जिला प्रशासन अमला जुटा हुआ है। प्रशासन द्वारा पूरे जिलेवासियों को परिवार सहित इस महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page