DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हुच्चेटोला में कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई विधायक अनिला भेड़िया, ग्रामीणों की समस्या से भी हुई रूबरू

बालोद। ग्राम हुच्चेटोला में एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया उपस्थित हुए।विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि गोविन्द चंद्राकर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य राजाराम तारम, झुमुकलाल परसाई सरपंच, भूपेन्द्र साहू ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस देव राणा, पुरूषोत्तम भुआर्य, किशोर साहू, नायक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।साथ ही विधायक ने ग्राम कुदारी दल्ली में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर ग्रामीण जन अपने विधायक को अपने बीच देखकर काफी उत्साहित हुए।

You cannot copy content of this page