DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मन्दिर सुरडोंगर में मनाया गया वार्षिकोत्सव

बालोद। सरस्वती शिशु मन्दिर सुरडोंगर में वार्षिकोत्सव बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि तोरण सिंह मरकाम ( अध्यक्ष ग्राम विकास समिति सूरडोंगर) थे। अध्यक्षता षवेश मरकाम( अध्यक्ष युवा सेवा समिति सुरडोंगर) ने की। विशेष अतिथि बी. के. बहुरूपी (प्राचार्य शा. उच्च. मध्य. विद्यालय सुरडोंगर), कोमेश कोर्राम (सरपंच ग्राम पंचायत मरकाटोला उर्फ सुरडोंगर), के. एल. विश्वकर्मा (प्रधान पाठक शास.पूर्व मा. शा. सुरडोंगर), नकुल विश्वकर्मा, अजर दास सोनबरसा, लखन मरकाम, घाँसी राम ध्रुवे, सुखचैन ठाकुर, गंगा बाई साहू (महिला मंडल सुरडोंगर), कामिनी साहू (सक्रिय महिला सुरडोंगर), पंच इंदल गावड़े, सुखराम साहू, भुवेंन्द्र साहू, आनंदी मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उद्बोधन स्वरूप अपना आशिर्वचन श्री बहुरूपी सर, नकुल विश्वकर्मा , भुवेंद्र साहू , षवेश मरकाम ने दिये।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मंचीय कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सराहनीय रहा। जिसमे महतारी वंदना के साथ – साथ राउत नाचा ,कर्मा, देश भक्ति और प्रेरणादायक नाटक के साथ मंच को सजाये रखे। सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य राजेश कोमरे अपने उद्बोधन के साथ सभी को आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किये। कार्यक्रम में युवा सेवा समिति सुरडोंगर का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page