जुंगेरा एवं करहीभदर मंडल की संयुक्त बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हुआ मंथन



बालोद। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 हेतु पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए आवश्यक कार्यशाला में जुंगेरा एवं करहीभदर मंडल ने कमर कसी। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख , पवन साहू निवर्तमान जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता छगन देशमुख ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता बल्कि विजय प्राप्त करने के लिए लड़ते है। लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत है। लेकिन लड़ना एक को है और भाजपा का पूरा कार्यकर्ता एवं नेता को उसे जिताने का प्रयास करना है। यह चुनाव आम कार्यकर्ता का चुनाव है,पंच से लेकर पार्ल्यामेंट तक भगवा लहराना है। जब तक बूथ में हमारा कार्यकर्ता सरपंच, पंच जनपद एवं जिला पंचायत का सदस्य नहीं बनेगा तो विकास गांव का हम कैसे करवाये। जब हमारे गांव में भाजपा का कार्यकर्ता बैठेगा तब हम सरकार की योजनाओं का जमीन स्तर पर उतारने एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु सरलता होगी। आगामी दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव में 2 जिला पंचायत, 16 जनपद पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष सहित 60 पंचायत में भाजपा का कार्यकर्ता जीतकर आये और अपने गांव एवं जिला जनपद का चहुमुखी विकास की गंगा बहाना है। जिला महामंत्री राकेश यादव ने बताया कि आगामी 14 एवं 15 जनवरी को सभी जनपद स्तर पर बैठक होगी। जिसमें जिला एवं जनपद सदस्य के लिए आवेदन प्राप्त करना है ,जिसको मंडल चयन समिति 16 जनवरी को 3 नाम का पैनल बनाकर 18 जनवरी को जिला तक प्रेषित करना है,और जिला से 20 जनवरी तक पूरा नाम तय हो जाएगी । प्रेम साहू ने 16 जनपद के लिए प्रभारी की घोषणा की। क्षेत्र क्रमांक 1 में प्रेम साहू, 2 एवं 3 में अरुण साहू ,4 एवं 7 में सुरेंद्र देशमुख,5 में तोमन साहू,6 में दानेश्वर मिश्रा, 8 विकास साहू,9 एवं 16 में पालक ठाकुर,10 एवं 11 में धर्मेंद्र साहू, 12 बिरेन्द्र साहू, 13 एवं 14 के लिए देवधर साहू,15 में चित्रसेन साहू जनपद स्तरीय बैठक लेंगे। जहां जनपद एवं जिला पंचायत के लिये आवेदन प्राप्त किया जाएगा। बैठक में स्वागत उद्बोधन जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू एवं आभार करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने किया। वही कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने किया। अंत मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। वही देवारभाट के नन्दकिशोर साहू एवं परमेश्वर देहारे पूर्व सैनिक ने नरेंद्र मोदी के नीति रीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पवन साहू राकेश यादव ,वरिष्ठ नेता चमन साहू,छगन देशमुख,धरम साहू, प्रकाश नाहर ,पालक ठाकुर,सुरेंद्र देशमुख,कल्याण साहू, प्रेम साहू,मंडल अध्यक्ष जुंगेरा अरुण साहू,करहीभदर धर्मेंद्र साहू, तोमन साहू,महामंत्री दानेश्वर मिश्रा,चित्रसेन साहू, कृतिका साहू जिला मंत्री भाजपा,खिलेश्वरी साहू,महेश्वरी ठाकुर, सीता साहू,पूनम साहू,अशवन बारले,विकास साहू,बिरेन्द्र साहू,पार्थ साहू एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page