DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फोटो स्टोरी: देख रहें हैं लापरवाही का नतीजा- कपरमेटा मोड़ के पास पलट गई कार, गनीमत बच गई जान

बालोद/गुरुर। यह तस्वीर गुरुर से बालोद मुख्यमार्ग मार्ग की है। जहां पर कपरमेटा मोड़ के पास एक सफेद रंग की कार पूरी तरह से पलटी हुई नजर आ रही है। घटना रविवार की बताई जा रही है। सुबह जब लोग यहां से गुजरे रहे तो सड़क किनारे में कार पलटे देखकर लोग हैरान रह गए। सुबह तक कार में कोई न सवारी थे ना कोई घायल। बताया जाता है कि घटना रात को हुई थी। ड्राइवर को झपकी आई और कार पलट गई। किसी ने थाने गुरुर थाने में रिपोर्ट नहीं लिखाई, ना किसी को कोई गंभीर चोट आई है। गनीमत और किस्मत ही कह सकते हैं कि इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी कार चालक और उनमें सवार लोगों की जान बच गई। गुरुर पुलिस के मुताबिक किसी ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखाई है। अपने स्तर पर पुलिस ने जानकारी जुटा तो यह पता चला कि किसी को कोई हताहत नहीं हुआ है। एक ओर जहां गुरुर पुलिस सहित जिला पुलिस प्रशासन लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक कर रही है। तो दूसरी ओर कुछ लापरवाह चालक अभी भी तेज रफ्तार वाहन चलाकर अपने सहित दूसरों की जान जोखिम डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मार्ग पर कुछ दिन पहले करहीभदर में पेट्रोल पंप के पास भी एक सड़क हादसे बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।

You cannot copy content of this page