DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत अरमुरकसा का अतिथियों के द्वारा हुआ शुभारंभ

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद का राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 11 से 17 जनवरी तक ग्राम अरमुरकसा, तह. डौण्डी जिला बालोद में मेरा युवा भारत के लिए युवा थीम पर आयोजित किया गया है। शिविर का उद्घाटन समारोह मे मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज बाई सरपंच ग्राम पंचायत अरमुरकसा थी। अध्यक्षता प्रो जी. एन. खरे ने की। विशेष अतिथि दयालु राम भंडारी उपसरपंच , ललती बाई पंच , कामिनी बाई पंच , हीरो बाई पंच, इकलो बाई पंच , टेटकू राम मात्रे मंदिर सेवक , जागृत राम लेंडिया वरिष्ठ नागरिक, मानसिंह सार्वा वरिष्ठ ग्राम प्रमुख उपस्थित थे ।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज बाई ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का यह शिविर हमारे ग्राम के लिए एक सराहनीय पहल है और शिविर में ये सभी स्वयंसेवको के द्वारा ग्राम में जागरूकता शिविर स्वच्छता के विषय में सात दिवस तक अपना समर्पण करते हुए सभी स्वयंसेवकों और महाविद्यालय बालोद का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रो जी एन खरे कार्यक्रम अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का यह शिविर स्वच्छता , नशा मुक्ति , व्यक्तित्व विकास एवं अंधविश्वास तथा तमाम कुरीतियों को दूर भगाने का एक सरल प्रयास है जिसमें स्वयंसेवक अपनी पूरी सहयोग देंगे और स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर आत्मसात करेंगे विशेष अतिथि दयाल राम भंडारी उपसरपंच ने सभी स्वयंसेवकों को धन्यवाद व्यापित किया और कहा कि निश्चित रूप से यह शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास बौद्धिक विकास एवं शारीरिक विकास के लिए सदा अग्रणी रहा है और हमारा सौभाग्य है कि ऐसा कार्यक्रम हमारे ग्राम में सात दिवस तक संचालित है।

शिविर के द्वितीय दिवस में हुआ स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिविर के द्वितीय दिवस पर मेरा युवा भारत के लिए युवा थीम पर प्रातः कालीन प्रभात फेरी के माध्यम से ग्राम वासियों को गली, मोहल्ले में जाकर नारा वाचन कर और गीत गान करके जागरूक करने का प्रयास किया तत्पश्चात परियोजना कार्य के द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगो को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया गया । बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में डौंडी विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के एक्सपर्ट डॉक्टर उपस्थित थे। जिनमे एस आर मारगे आरएचओ मेल , देवेंद्र क्रिशारे आरएचओ मेल , मनीषा मंडल सीएचओ , गोमेश्वरी मांडवी आरएचओ फीमेल , चंद्रशिला सीएचओ, मंजू उइके आरएचओ फीमेल , एस एल नेरिया सुपरवाइजर, श्रीमती आर साहू आरएचओ , श्रीमती जी मंडावी आरएचओ , संजय कुमार यादव आरएचओ -0 4 के एक्सपर्ट्स कार्यक्रम में उपस्थित थे। उनके माध्यम से अरमूरकसा के ग्राम वासियों और शिविरार्थियों के विभिन्न जांच जैसे बीपी, शुगर टेस्ट ,ब्लड टेस्ट एवं सामान्य जांच भी कराया गया। डॉक्टर्स् के द्वारा ग्राम वासियों को उनकी समस्या के अनुरूप दवाइयां और सिरप भी वितरित किए गए और अपने आसपास को साफ सफाई रखना , समय समय पर हाथ धोने जैसे सामान्य जानकारी से अवगत कराया। ताकि किसी भी प्रकार की सामान्य बीमारी से लोग स्वयं अपना ख्याल रख सके और उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास हो। इसके लिए मौसमी पौष्टिक फलों और सब्जियों के बारे में भी जानकारी प्रदान किया। रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम वासियों को नशा मुक्ति के संबंध में और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भरसक प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सलाहकार देवेंद्र कुमार साहू राज्य स्तरीय पुरस्कृत स्वयंसेवक के द्वारा किया गया । इस शिविर में शिविर नायक लक्ष कुमार साहू,
सलाहकार गजेंद्र ढीमर, विश्वजीत बघेल ,राहुल निषाद एवं साहू , अनुशासन प्रभारी चंद्रेश यादव , वरिष्ठ स्वयंसेवक लेखराज साहू एवं कमलकांत देशलहरे के साथ 60 स्वयंसेवक सात दिवस तक ग्राम अरमुरकसा मे अपनी सेवा देने हेतु तत्पर है ।

You cannot copy content of this page