DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा. पूर्व मा. शाला गोड़ेला के बच्चों ने विज्ञान केन्द्र व घासीदास संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़ेला,विकासखण्ड गुण्डरदेही के छात्र छात्राएं तथा विद्यालय स्टाफ ने वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत बस द्वारा छत्तीसगढ़ विज्ञान केन्द्र रायपुर, श्रीराम मंदिर, घासीदास संग्रहालय, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट तथा पुरखौती मुक्तांगन का भ्रमण किया। विज्ञान केन्द्र रायपुर विज्ञान के विभिन्न क्रियाकलापों के साथ विभिन्न खेल,माडल, उपकरण तथा मिशन मंगलयान से जुड़ी बेहद रोचक जानकारियों से संबंधित का आनंद थ्री डी शो का प्रदर्शन चश्मा पहनाकर दिखाया गया। तारामंडल लघु फिल्म का शो भी पृथक-पृथक दिखाया गया। इसके बाद बेहद रोचक पुरातात्विक धरोहर का परिचय घासीदास संग्रहालय ले जाकर करवाया। 11जनवरी श्रीराम मंदिर अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा दिवस था। इसलिए सभी बच्चों को श्रीराम मंदिर का दर्शन कराया गया ।

विमान यात्रा से जुड़ी जानकारियों के लिए बच्चों को स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट माना ले जाकर दिखाया गया। हमारी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए सभी बच्चों को पुरखौती मुक्तांगन का बारिकियों के साथ भ्रमण करवाकर सकुशल सभी छात्रों को वापस विद्यालय से घर पहुंचाया गया। सभी शैक्षणिक भ्रमणार्थियों के विद्यालय द्वारा पुड़ी सब्जी और फल तथा चाय बिस्किट की व्यवस्था की गई थी। भ्रमण में 47 छात्र -छात्राओं तथा स्टाफ सहित कुल 57 लोग विद्यालय परिवार ने भाग लिया।उक्त शैक्षणिक भ्रमण का आर.के.हिरवानी प्रधानपाठक पू.मा., एस.आर.देवांगन प्रधानपाठक प्रा.शा., प्रतिभा त्रिपाठी, संतोष शर्मा, दोमन ठाकुर, सनत देशमुख तथा साधना गायकवाड़ ने नेतृत्व किया।

You cannot copy content of this page