DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरी ब्लॉक के ग्राम कुआंगांव में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया लोकार्पण

बालोद। देवरी ब्लॉक के ग्राम कुआंगांव में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का विधायक कुंवर सिंह निषाद ने लोकार्पण किया।जिसमें गांधी चबुतरा निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण, कृष्ण कुंज निर्माण, चबूतरा में शेड निर्माण,आरओ मशीन, वाटर कूलर, पंप सेट, टंकी निर्माण कार्य शामिल हैं। साथ ही डस्टबिन का भी वितरण किया गया। इस दौरान विधायक श्री निषाद ने कहा कि जनता की हर समस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र की प्रगति के लिए जनसंवाद बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपके सुझाव एवं मार्गदर्शन के साथ हमारा यही प्रयास है कि हम हर दिन आपकी सुविधाओं के लिए कुछ बेहतर करते रहें। गांव में हुए इन सभी विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा। जो यह विकास की सौगात जनता को मिली है उससे ग्राम वासियों में भी ख़ुशी स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस अवसर पर चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, मिथिलेश नूरेटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा,केजूराम सोनबोईर जनपद सदस्य एवं सभापति, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, गिरीश चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, संजीव चौधरी जोन प्रभारी, केशव शर्मा महामंत्री, जीवन कश्यप , इंदर चंद बाफनाजी, भूपेश नायक जी,सागर साहू , जनपद सदस्य टेमन देशमुख , फिरंता उईके , दीपिका देशहलहारा , खगेश ठाकुर ,शिव दयाल कोमा सरपंच, पंचगण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page