DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहारा में भाजपा की लहर: ब्लॉक कांग्रेस की महिला अध्यक्ष रही पार्षद ममता शर्मा सहित 60 लोगों ने थाम लिया अब भाजपा का दामन

छाया विधायक राकेश यादव और लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में कराया गया सांसद भोजराज नाग के समक्ष सभी को भाजपा प्रवेश

बालोद। हाल ही में संगठन चुनाव के तहत भाजपा के सभी मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही भाजपा आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर कमर कस कर जुट चुकी है और सदस्यता अभियान भी निरंतर जारी है। ताकि वोट बैंक को बढ़ाया जा सके। इस क्रम में लोहारा की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। जहां लोहारा में ब्लॉक कांग्रेस की महिला अध्यक्ष रही व वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद ममता शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। छाया विधायक राकेश यादव और लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में उक्त महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रही वार्ड नंबर 4 की पार्षद ममता शर्मा ने स्वयं के साथ 60 लोगों को भी भाजपा से जोड़ दिया और एक जनाधार तैयार कर दिया।

छाया विधायक राकेश यादव और लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के प्रयासों से यह संभव हुआ। एक कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्षद वार्ड नंबर 4 की पार्षद ममता शर्मा ने भाजपा में प्रवेश किया। इसका सभी ने उत्साह पूर्वक स्वागत सम्मान किया और उनके निर्णय को सही कहा। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्षद ममता शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने की बात कही है। रविवार को कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला , बालोद मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, निर्वतमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, लीला लाले शर्मा के समक्ष महिला ब्लाक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष व वॉर्ड नंबर 04 लोहारा की पार्षद ममता शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। इस दौरान भाजपा प्रवेश करने वालों सहित प्रमुख भाजपाइयों में शारदा यादव , ललिता यादव , ओम बाई निषाद, पुष्पा यादव, बसंती सिन्हा, कविता निषाद , सरला राजपूत, अनीता भंडारी , बसंती बाई केवट, पूजा शर्मा, आशा , जगनी बाई, लता देवांगन, सुगंधी तारे , वंदना सिन्हा, भारती सिन्हा, मधु देहरी , पुष्पलता देवांगन,जसराज शर्मा, निखिल शर्मा , ढाल साहू ,देव देवांगन सुमेंद्र देशमुख, उमेश मंडावी,हिरेंद्र गायकवाड़, प्रीतम साहू,जनक निषाद , प्रकाश साहू तथा बड़ी संख्या में सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page