DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्मदिन पर जयंत साहू ने एम्स अस्पताल आने वाले 500 मरीज और परिजनों को कराया भोजन

ए मां भोजन सेवा समिति के जरिए दानदाता लेते हैं यहां पुण्य लाभ, 6 साल से जारी है यह सेवा

बालोद। विगत 9 जनवरी को जयंत कुमार साहू पिता बेनूराम साहू मूल निवासी ग्राम नर्रा, जिला बालोद हाल निवास भिलाई – 3 द्वारा जन्मदिन के अवसर पर ए मां भोजन सेवा समिति रायपुर के जरिए एम्स अस्पताल में आए हुए लगभग 500 मरीजो और उनके परिजनों को भोजन कराया गया। इसी समिति परिसर में परिवार ने जयंत साहू का 17 वा जन्मदिन मनाया। भोजन सेवा में दाल, चावल, सब्जी, खीर, पूडी, पापड़ , सलाद, केला वितरण किया गया। प्रथम भोजन जयंत साहू द्वारा गौ माता को कराया गया। उनका मानना है कि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है। जो भक्त गाय की सेवा करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए जयंत ने भी ऐसा ही किया । पूरे परिवार के सदस्य मां भारती साहू, बड़ी बहन हर्षिता साहू भोजन वितरण में किए सहयोग । 87 वर्षीय दादी सुरुज बाई का भोजन वितरण में सहयोग करना प्रेरणादायक कार्य रहा । पिछले तीन साल से सभी का जन्मदिन यहीं मनाते हैं। ए मां भोजन सेवा समिति द्वारा लगभग 6 साल से एम्स अस्पताल रायपुर आने वाले मरीज और उनके परिजन के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है। यह व्यवस्था प्रतिदिन पूरे तीन समय के लिए होती है। समिति के संचालक के के अग्रवाल ने बताया कि सुबह चाय नाश्ता, दोपहर और शाम को भोजन दिया जाता है। मरीज जो यहां दूर-दूर से आते हैं, इलाज कराते हैं। किसी को साल भर तो कोई महीना, दो महीना रुकते हैं। ऐसे मरीज और उनके परिजन यहां निशुल्क भोजन प्राप्त करते हैं। दानदाता अपने या अपने परिवार के जन्मदिन, शादी के सालगिरह, पुरखों के पुण्यतिथि के अवसरों पर यहां आर्थिक सहयोग करते हैं। हाल ही में यहां लोगों को अब रोटी बनाने की सुविधा भी दी जा रही। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यहां रोटी सेवाचालू रहती है। लोग यहां खुद निशुल्क आटा प्राप्त करके स्वयं यहां रोटी बनाकर अस्पताल में ले जाते हैं। यह नई व्यवस्था 1 महीने से शुरू की गई है। खुद मरीज के परिजन यहां आते हैं और निशुल्क आटा लेकर यहां उपलब्ध तवा, गैस से खुद ही गरमा गरम रोटी बनाकर अपने और अपने परिजनों के लिए अस्पताल में ले जाते हैं। अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन 200 किलो चांवल, सब्जी और 50 किलो आटा की खपत होती है। अंत में जयंत साहू ने कहा कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर ए मां भोजन सेवा समिति के सहयोग से लोगों को भोजन करवा कर जो सेवा करने का पुण्य अवसर मिला उसके लिए आभार जताता हूं। ज्ञात हो की उनके पिता बेनूराम साहू रेलवे कर्मचारी होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं। अभी दुर्ग भिलाई रेलवे में सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश संयोजक भी है। उनके द्वारा भी भिलाई नगर क्षेत्र के अलावा बालोद जिले में भी कई जगह समाज सेवा के कार्य किए गए। जिसके लिए उन्हें उत्कृष्ठ समाज सेवा तथा समाज गौरव सम्मान से सम्मानित भी किया गया है। गर्मी में वाटर कूलर स्थापना एवं प्याऊ घर संचालन सहित अन्य यथासंभव सहयोग वे जरूरतमंदों की करते आ रहे हैं।

30 जरूरतमंद लोगों को दिया गया कंबल

लगभग 500 लोगों का भोजन करवाने के बाद जयंत साहू और उनके परिवार ने 30 जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित किया। दुर्ग रेलवे स्टेशन तथा आसपास के प्लेटफार्म में ठंड में ठिठुरते हुए लोगों को कंबल प्रदान किया गया। इस पहल की जरूरतमंद लोगों ने सराहना की और जयंत के दीर्घायु की कामना की। मानव सेवा ही माधव सेवा है, ऐसे अनुकरणीय कार्य की सभी लोगो ने प्रशंसा किए।

You cannot copy content of this page