DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिरेतरा में हुआ निःशुल्क त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम

बालोद। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम योजना अंतर्गत आयुष ग्राम बिरेतरा में शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक शासकीय आयुर्वेद औषधालय बिरेतरा के आयुर्वेद चिकित्सा दल द्वारा निःशुल्क त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका धन्वंतरि भगवान की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री राकेश यादव , ग्राम पंचायत बिरेतरा के सरपंच दुर्गा शोरी ,ग्राम प्रमुख चुनु राम साहू , अरुण साहू, विजय साहू, मुकेश साहू, खिलू राम साहू के कर कमलो से हुआ। शिविर प्रभारी डॉ संजय चंद्रवंशी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ राजेश कुमार झारिया, डॉ पूर्णिमा नायक,आयुर्वेद फार्मासिस्ट श्री दुलार दास, अरविंद ठाकुर औषधालय सेवक रामचंद्र, सुश्री संगीता पी.टी.एस. सेवंती यादव उपस्थित होकर सहयोग किये।
उक्त शिविर में कुल 149 रोगी लाभान्वित हुए। जिसमे 149 रोगियों की ब्लड प्रेशर जांच एवं 135 रोगियों की मधुमेह जांच एवं 79 रोगियों की रक्त परीक्षण एवं 89 रोगियों की नेत्र जांच की गई। रोगानुसार औषधि वितरण एवम् आहार-विहार की जानकारी दी गई। सभी को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनो को संक्रामक रोगों से बचाव के बारे मे तथा दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन के संबंध में जानकारी भी दी गई। स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे जैसे वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन , अदरक आदि के औषधीय प्रयोग की जानकारी दी गई।

You cannot copy content of this page