DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डेंगरापार ( खैरा) में रामायण सम्मेलन 13 जनवरी एवं 14 को मड़ई मेला का होगा आयोजन

बालोद । समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में 13 जनवरी को डेंगरापार (खैरा) में रामायण सम्मेलन रखा गया है। जिसमें 5 मानस परिवार का मंचन होना है।इस दौरान श्री राम मानस परिवार मगरलोड धमतरी, वंदना महिला मानस परिवार मोखा, पड़कीभाट, मधुरिमा मानस परिवार महासमुंद, संत राम शारदा हरि कीर्तन परिवार गरियाबंद, महतारी के मया मानस परिवार आरी कोनारी की प्रस्तुति होगी। साथ ही 14 जनवरी को मंडई मेला का आयोजन रखा गया है। रात्रिकालीन लोगो की मनोरंजन के लिए हुच्चेटोला (मंगचुवा ) भुईयां के सिंगार छत्तीसगढ़ी नाचा का कार्यक्रम रखा गया है। उक्त जानकारी आचार्य राजेंद्र खरे और ग्रामीण प्रकाश भारद्वाज ने दी।

You cannot copy content of this page