DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय बालोद के छात्रों ने जंगल सफारी और विज्ञान केन्द्र का किया शैक्षणिक भ्रमण

बालोद। नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर में में प्रकृति दर्शन के अन्तर्गत स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्राकृतिक एवं वन्य जीवों से संबंधित परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। छ.ग. लोक शिक्षण संचानालय रायपुर , जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के आदेशानुसार, शाला के प्राचार्य अरूण कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक भ्रमण के प्रभारी शिक्षक नेमसिंह साहू व रामकिशन सार्वा के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद शास.उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद के कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन जंगल सफारी और छत्तीसगढ़ विज्ञान केन्द्र रायपुर में किया गया। सर्वप्रथम गाइडेड सफारी में शाकाहारी सफारी , भालू सफारी, शेर सफारी, बाघ सफारी का भ्रमण किया,जहां उनके प्राकृतिक आवास , सामाजिक संरचना, व्यवहार, और संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही यहां स्थित चिड़ियाघर का भी भ्रमण किया । इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रजातियों के प्राकृतिक वातावरण में बड़े व छोटे शाकाहारी व मांसाहारी प्राणियों , हिप्पो,घड़ियाल मगरमच्छ, विभिन्न प्रजातियों के सांप, स्मूद कोटेड ओटर आदि का अवलोकन कर उनकी पारिस्थितिक भूमिका, रहवास , जीवनकाल , गर्भकाल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ ही तितली उद्यान में तितलियों का महत्व ,परागण व विविधता का अध्ययन किया। इस प्रकार विद्यार्थियों के लिए जंगल सफारी का भ्रमण शैक्षणिक दृष्टिकोण से सार्थक सिद्ध हुआ। जहां सभी जानवरों को काफी निकट से देखने का अवसर प्राप्त हुआ।

छत्तीसगढ़ विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण का दूसरा स्पॉट छत्तीसगढ़ विज्ञान केन्द्र रायपुर था, जो कि विधानसभा रोड पर सड्डू में स्थित है, इस साइंस सेंटर पर बच्चे खेल-खेल में विज्ञान को समझने के साथ वहीं अपना परीक्षण भी कर सकते हैं।
यहां पर कुटुमसर गुफा का परिदृश्य ,अनंत कुआं, आलसी सिक्का, रिंग का भ्रम, थाली पर सिर, जादुई पानी का नल, तैरती गेंद, दर्पण भूलभुलैया जैसे कई आकर्षण केन्द्र हैं । साथ ही विज्ञान केंद्र में प्रमुख गैलरी में 1.छत्तीसगढ़ के संसाधन गैलरी दीर्घा में अंत: क्रियात्मक प्रदशों से राज्य के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक, मानव, आर्थिक एवं भूगर्भ संसाधनों को दिखाती है तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इसे दर्शाती है। 2.मापन गैलरी में विभिन्न् मापन इकाईयों और उनके ऐतिहासिक विकास, दैनिक जीवन में व्यवहत विभिन्न् मापन तकनीकों और उनसे संबंधित जानकारियों को दर्शाती है। 3.मनोरंजक विज्ञान गैलरी
में ‘मनोरंजक विज्ञान दीर्घा दर्शकों को अत्यन्त मनोरम परिवेश में विज्ञान के विभिन्न् विषयों को अनुभव करने, पता लगाने एवं अन्त:क्रिया करने का अवसर प्रदान करती है। यहां पर दर्शक अशांतकारी दोलक, गुरुत्वाकर्षण को नहीं मानने वाले वस्तुओं, भ्रम पैदा करने वाली प्रकाशीय उपकरणों, कलाबाजी करती गतिशील गेंद, प्रकाश उत्पन्न करने वाली रंगीन छायायों, अश्रृंखलित वस्तुओं को दर्शाने वाले दर्पण इत्यादि से अन्त: क्रिया कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने विज्ञान केन्द्र में तारामंडल भी देखा जहां ब्रह्माण्ड के खगोलीय विचारों को अनोखे एवं अन्त: क्रियात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। जो पृथ्वी और अन्य दूसरे ग्रह और तारों के बारे में जानने के नए अवसर प्रदान करता है। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने कहा कि कक्षा से बाहर जाकर शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से हम प्रकृति और मनुष्य के सह- सम्बन्धों को बेहतर तरीक़े से समझ सकते हैं। बच्चों को तो अपने परिवेश की काफ़ी सारी जानकारी पूर्व से होती है और उसी जानकारी को विषय व विषयवस्तु से जोड़ना और उसमें विस्तार करना शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि शैक्षिक परिभ्रमण का मकसद सिर्फ छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक, ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों की सैर कराने तक ही सीमित नहीं है , बल्कि उन स्थलों का बारीकी से अध्ययन करके उनके ज्ञान को समृद्ध कराना भी है। विज्ञान केंद्र में, छात्रों को स्कूल के पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों को समझने में मदद करने के लिए व्यावहारिक शिक्षण अनुभव दिए जाते हैं. साथ ही यहां विज्ञान और तकनीकी की प्रगति को दिखाया जाता है और देश की विज्ञान और तकनीकी धरोहर को संरक्षित किया जाता है.रसायन शास्त्र के व्याख्याता नेमसिंह साहू ने बताया कि जंगल सफारी में सभी जानवरों को निकट से और उनके प्राकृतिक रहवास में देखने का अवसर मिलता है , वहीं साइंस सेंटर में छात्रों को वैज्ञानिक जानकारियों और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जाता है. साथ ही नवीन विचारों को जन्म देने के लिए जिज्ञासु मस्तिष्क को प्रोत्साहित किया जाता है I इस भ्रमण से बच्चों काफी उत्साहित है।इस भ्रमण में कक्षा 11 वीं के कुल 44 छात्रों और 12 शिक्षकों एसएन दुबे, एसआर चुरेंद्र, डीपी सिन्हा,नेमसिंह साहू,आरके सार्वा , भागवत साहू, वेद देवांगन, आर ठाकुर, हर्षागौरी ठक्कर ,कुमुदिनी साहू ,खेमलता साहू आदि सम्मिलित हुए।
शैक्षणिक भ्रमण के इस आयोजन पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page