DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकासखण्ड गुण्डरदेही द्वारा एक दिवसीय हाईक का हुआ आयोजन

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पाठ्यक्रम के अनुसार एक दिवसीय राज्य पुरस्कार दक्षता पदक हाईक का आयोजन चंदनबिरही (सनौद) में हुआ | जिसमे जिला संघ बालोद के मुख्य आयुक्त राकेश यादव , जिला मुख्य आयुक्त स्काउट पी सी मरकले (डीईओ),एवं सहायक जिला आयुक्त नवीन यादव (बीईओ),जिला सचिव के एल गजेन्द्र, जिला संगठन आयुक्त प्रेमलता चन्द्राकर के मार्गदर्शन में स्थानीय संघ गुण्डरदेही के तत्वाधान में हाईक का आयोजन किया गया | जिसमे 50 स्काउट,गाइड, रोवर,रेंजर ने भाग लिया| जिसमे बच्चो ने पगडंडियों में रूट चिन्हों के सहारे ट्रेकिंग करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का अध्ययन किया |

नदी, नाले ,बांध एवं जंगल की सुरम्य वातावरण में जीव जंतुओं की जीवन शैली का अध्ययन किया |शिविर स्थल में ध्वजारोहण किया गया ,ध्वजारोहण के पश्चात 08 जनवरी को स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल जी के पूण्य तिथि पर प्रशिक्षक मंडल द्वारा समस्त प्रतिभागियो को बेडेन पावेल जी की जीवनी बताया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया | हाईक गतिविधि में स्काउट ,गाइड ,रोवर,रेंजर के विभिन्न टोलियो द्वारा विभिन्न प्रकार के गेजेट्स , ट्रेसल,फ्लेग स्टैंड,ट्राई पॉट स्टैंड,टेंट का निर्माण किया गया एवं बिना बर्तन के भोजन बनाना सीखा | जिसने अतिथियों का मन मोह लिया | बच्चों को दिशा ज्ञान , प्राथमिक सहायता,गांठे,आग के प्रकार,आग लगाना, आग बुझाना,एवं अनुमान लगाना ,की जानकारी प्रशिक्षक मंडल द्वारा दी गयी | इसके पश्चात बच्चो को भोजन प्रदान किया गया |

इस कार्यक्रम में सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर , प्राचार्य चंदनबिरही श्रीमती आर. श्रीलता जी , भुवन लाल सिन्हा (डीटीसी), गाइडर – मधुमाला कौशल , दीपा साहू,सुश्री किरण ठाकुर , डिम्पल साहू , पुष्प लता यादव , स्काउटर – अजय ठाकुर , हेमलाल साहू , मकसुदन यादव , ढालसिंग ठाकुर , अखिलेश ठाकुर की उपस्तिथि रही | कार्यक्रम का संचालन विकासखंड सचिव स्काउट चंद्रशेखर दिल्लीवार द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में शा उ मा विद्यालय चंदनबिरही एवं गुण्डरदेही के सर्विस स्काउट गाइड का विशेष सहयोग रहा| कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री नवीन यादव (बीईओ),खेमराज साहू (एबीईओ ) ने शुभकामनाये दी|

You cannot copy content of this page