DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए अरमरीकला के दो खिलाड़ियों का हुआ चयन

बालोद। 68वी राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता रांची झारखंड में हो रही है
जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अरमरीकला के कक्षा 12 वी के छात्र चंदन कुमार पिता दुर्जन का गोला फेंक और तवा फेंक में परमेश्वर कुमार पिता नंदू राम पटेल का चयन 800 मीटर दौड़ और क्रॉस कंट्री के लिए एथलेटिक्स में हुआ है। यह छात्र दुर्ग संभाग की ओर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुऐ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे जगह बनाई है। जो की रांची झारखंड में होने वाली 68 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनित्व करेंगे। यह बच्चे नियमित रूप से विद्यालय के व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र सिन्हा एवं अभिषेक जायसवाल के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। उनके चयन पर विद्यालय के प्राचार्य पीएल साहू एवं समस्त व्याख्याता शिक्षक शिक्षिकाओं ने,विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page