DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छ.ग. पेशनर्स समाज तहसील इकाई डौंडी लोहारा की नियमित बैठक संपन्न, प्रदेश स्तर पर तहसील इकाई डौंडी लोहारा को मिला है उत्कृष्ठ स्थान

डौंडीलोहारा। छ.ग. पेशनर्स समाज तहसील इकाई डौंडी लोहारा की नियमित बैठक मां शारदा की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। सचिव भगवंत देवांगन द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। तदुपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक रामेश्वर ठाकुर द्वारा शपथ दिलाया गया। बैठक को प्रीतमकुमार देशमुख, उपाध्यक्ष एन.आर. गंगबोईर एवं अध्यक्ष एस.आर. शांर्वा ने संबोधित किया। प्रदेश स्तर पर तहसील इकाई डौंडी लोहारा को उत्कृष्ठ स्थान मिलने पर अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को बधाई दिया गया।

पश्चात पेंशनर्स समाज को कुर्सी प्रदान करने वाली पार्षद द्वय श्रीमती माया जयेश ठाकुर एवं श्रीमती रहिमत कोसमा का सम्मान किया गया। श्रीमती माया ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा कि मैं बुजुर्ग गणों में ऐसी एकता देखकर भावविभोर हूं,जहां दूरदराज के पेंशनर्स यहां उपस्थित हैं, और अपनी समस्या का समाधान पाते हैं ।जब भी कोई सहयोग की आवश्यकता हो निः संकोच मुझे कह सकते हैं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, तहसील उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि केराम,अंकेकक्ष द्वय बी.एस. साहू एवं डी.आर. सूर्य वंशी संगठन मंत्री भोमनसिंह ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य भोलाराम साहू, रोहित देवांगन, देवशरण देशमुख, मनराखन उइके हेमिन अठभैया, उषा कामड़ी, खिलेश्वरी साहू अहिल्या बघेल कमला भूआर्य सहित 64 पेंशनर्स उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page