DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रात्रिकालिन कबड्डी प्रतियोगिता हुई डुंडेरा में, कमरौद की टीम ने मारी बाजी

बालोद। एक दिवसीय रात्रिकालिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम डुंडेरा में किया गया। जिसमें कमरौद की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय बोडेना, तृतीय अरौद और चतुर्थ स्थान ग्राम डुंडेरा की टीम ने प्राप्त किया। पुरस्कार राशि क्रमशः प्रथम 7000 रुपए मेडल और विनर कप,द्वितीय 5000 रुपए मेडल और विनर कप,तृतीय 3000 रुपए मेडल और विनर कप,चतुर्थ 1500 रुपए मेडल और विनर कप रखा गया था। कबड्डी के आयोजन में मुख्यतिथि कुंवरसिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही थे। विशेष अतिथि पंकज चौधरी रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता छबि लाल कोर्राम सरपंच ग्राम पंचायत डुंडेरा ने की। इस दौरान गिरवर दास मानिकपुरी, शिव देवांगन, जगदीश ठाकुर, कुंभकरण ठाकुर, अंकलु साहु एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही। यह कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित डुंडेरा इलेवन की सदस्यों द्वारा किया गया था।

You cannot copy content of this page