DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला संयोजक सुश्री मनीषा राणा बनी प्रांत सह मंत्री

बालोद। प्रदेश का 57 वा प्रदेश अधिवेशन 3 से 5 जनवरी संस्कारधानी राजनादगांव में सम्पन्न हुआ। इस प्रांत अधिवेशन में 2025-26 के संघानात्मक घोषणाएं हुई, जिसमें बालोद जिले के जिला संयोजक सुश्री मनीषा राणा को प्रांत सह मंत्री बनाया गया। पूर्व में वे नगर मंत्री जिला संयोजक जैसे दायित्व का निर्वहन कर चुके है। छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते है तथा प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य दीपेश साहू बनाये गये। इससे पहले श्री साहू नगर सह मंत्री, नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके है। इन्होंने जनजाति क्षेत्रों में सेवा कार्य को बढ़ावा दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेणुका कांशी भरत यादव को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जिससे पुरे बालोद जिला के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

You cannot copy content of this page