DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीजाभांठा में हुआ पंचायत स्तरीय “गीता जयंती समारोह ” विधायक निषाद ने कहा :गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी हर साल मनाई जाती है जयंती

बालोद। देवरी ब्लॉक के ग्राम बीजाभांठा में पंचायत स्तरीय “गीता जयंती समारोह ” कोसरिया राऊत यादव समाज पंचायत भरदाकला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी हर साल जयंती मनाई जाती है। गीता को श्रीमद्भगवद्गीता और गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से समस्त कठिनाइयों और शंकाओं का निवारण होता है।

गीता में श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गीता के उपदेश में जीवन को जीने की कला, प्रबंधन और कर्म सब कुछ है। इसलिए गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर दुर्जन लाल साहू सरपंच, रामेश्वर यादव, सागर साहू, कृष्ण यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, मुरली यादव ,श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती ज्योति यादव, विजय साहू, टोमन देवांगन, ओंकार प्रसाद साहू, यादव राम साहू, मानसिंह यादव, काशी यादव, भानु राम यादव, घासीराम यादव, श्रीमती जानकीबाई यादव, श्रीमती कीर्ति बाई यादव ,श्रीमती रोहिणी बाई यादव, शोभित राम यादव, जितेंद्र यादव ,भीष्म नारायण यादव, भेस राम यादव ,धनसिंग यादव एवं समाज के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page