लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में हुआ पांच दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन, महादेव 11 टीम रही प्रथम स्थान पर, मिला 55555 रुपए ईनाम



बालोद। डौंडी लोहारा के स्वर्गीय लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में पांच दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन महादेव इलेवन एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गौकरन सिन्हा थे। अध्यक्षता हस्तीमल सांखला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के पूजन अर्चना के साथ हुआ ।तत्पश्चात अतिथियों द्वारा कबूतर उड़ाकर मैच का आगाज किया और खिलाड़ियों से अतिथियों का परिचय कराया गया।

प्रथम मैच महादेव इलेवन व नगर पंचायत की टीम के बीच संपन्न हुआ। इस बीच अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान हस्तीमल सांखला ने कहा कि- मैच में हार जीत होते रहता है इस ओर ध्यान न देकर अनुशासित होकर खिलाड़ी भावना का परिचय देना चाहिए। मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि -क्रिकेट इज वन चांस अर्थात क्रिकेट में एक ही चांस मिलता है अगर चूक गए तो दौड़ से बाहर हो सकते हैं या मैच को भी जीता सकते हैं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डा. बी.एल .साहसी ने किया।

समापन समारोह का मुख्य अतिथिअमित जैन थे। अध्यक्षता अनिल चोपड़ा (वकील) ने किया। विशेष अतिथि के रूप में रसूल सिद्धकी ,दयाल राम पिकेश्वर, श्रीमती दूजेश्वरी निषाद, श्रीमती रितु पिस्दा, श्रीमती मोनिका भंडारी, श्रीमती खिलेश्वरी आमले , श्रीमती देवकी चुरेंद्र, श्रीमती मीरा निषाद, श्रीमती हुलसा चौहान तथा सुरेश देवांगन जी थे । प्रथम पुरस्कार की राशि 55555रू. द्वितीय पुरस्कार की राशि 33,333 तथा तृतीय पुरस्कार की राशि 11111 रुपए रखा गया था। इसके अतिरिक्त मोहन निषाद द्वारा स्वर्गीय मंत्री निषाद की स्मृति में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर उनका सम्मान किया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें महादेव 11 प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पाथरी (एल. बी. नगर) तथा तृतीय स्थान पर कोडे़वा की टीम रही। पुरस्कारों में बेस्ट बोलिंग, बेस्ट क्षेत्र रक्षण,बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्स मेन, मैन ऑफ द सीरीज की भी व्यवस्था किया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमित जैन ,शिव सिन्हा, मोहनिषाद ,लूक्कू ठाकुर उर्फ पप्पू ,बबली रजक आदि का विशेष योगदान रहा। साथ में कमेंट्रेटर के रूप में अनिल चोपड़ा, गगन चोपड़ा, गिरीश सिन्हा, स्कोरर के रुप में भूपेश कुमार कंवर थे। माइक सेट का निर्देशन प्रेमनाथ पटेल ,दादू डीजे, और देवेंद्र देवहारी ने किया। गोलू मरकाम को स्टेडियम को सुरक्षित रखने का दायित्व दिया गया था। समापन समारोह का भी संचालन डॉक्टर साहसी ने किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि 5 दिनों तक खेल निर्विघ्न संपन्न हुआ है। इसका पूरा श्रेय आयोजन समिति महादेव इलेवन को जाता है। जिन्होंने शानदार तरीके से मैच संपन्न कराने में अपनी महती भूमिका अदा की।अंत में आभार प्रदर्शन मोहन निषाद ने किया । तत्पश्चात समापन की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page