DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला भाजपा के अध्यक्ष चेमन देशमुख के बनने के बाद बधाई का सिलसिला जारी, गंगा मैया मंदिर में पहुंचे दर्शन करने,छात्र राजनीति से शुरू हुआ था उनका सफर

बालोद । भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के अंतर्गत बालोद जिले के मंडल अध्यक्षो की नियुक्ति के बाद आखिरकार राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा का विषय जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही थी। अनेक दावेदारों के नाम पर रायशुमारी हेतु जिला चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा के आगमन के बाद दावेदारों के नामो पर अटकलों का दौर चल पड़ा था। जो आज रुक गया और दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में लगभग 600 से अधिक कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में जिला चुनाव प्रभारी ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में चेमन देशमुख के नाम की घोषणा की। जैसे ही नाम की घोषणा हुई वैसे ही कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार दौड़ पड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने स्कूली जीवन में छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले चेमन देशमुख को कुशल संगठक माना जाता है। भिलाई जिला संगठन के सहप्रभारी के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले श्री देशमुख वर्तमान में जिला भाजपा के महामंत्री भी है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी बाल स्वयं सेवक रहे हैं। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होने पर चेमन देशमुख को बालोद मंडल से वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव कृष्णकांत पवार प्रतिभा चौधरी शाहिद खान पार्षद कमलेश सोनी सुरेश निर्मलकर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा जिला मंत्री अम्बिका यादव पालक ठाकुर कल्याण साहू कृतिका साहू संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी विनोद जैन रविप्रकाश पांडेय महेश पाठक समीर खान रौनक कत्याल सौरभ जैन हरीश दुबे शेखर यादव गिरिजेश गुप्ता अमित दुबे राजीव शर्मा शरद ठाकुर सुनीता मनहर प्रतिमा यादव दीपक देवांगन प्रभाकर बाघमार रमेश नाहटा लोकेश साहू कैलाश बिसाई शुभम जैन मनीष माधवानी गौतम वाधवानी संदीप सारडा जितेंद्र निर्मलकर बहुरनेताम मोहन साहू दुष्यंत साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। लगातार उन्हें बधाई का सिलसिला जारी है । तो वही इस नियुक्ति पर उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ गंगा मैया मंदिर झलमला पहुंचकर दर्शन कर माता से आशीर्वाद लिया। सभी ने उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page