बालोद। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के प्रयास और निर्देश पर प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग में स्वीकृति उपरांत मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे और सब इंजीनियर उमयंती ठाकुर 68 लाख की नगर में विभिन्न निर्माण कार्यों निविदा जारी कर दी है। जो नगर विकास कार्य विभिन्न प्रकार के कार्य प्रस्तावित है। जैसे सार्वजनिक शौचालय मरम्मत, उन्नयन कार्य 18.64 लाख, वार्षिक जोनल कार्य प्रत्येक कार्य 75000,1 वर्षीय 10 लाख, नगर के विभिन्न वार्डों में बोर खनन कार्य 10 लाख ,वार्ड क्रमांक 12 आंगनवाड़ी भवन से राजेश यादव घर तक पाइपलाइन विस्तारीकरण 0.86 हजार के कार्य, वार्ड क्रमांक 12 बालक स्कूल से तहसील कार्यालय के समीप सामुदायिक शौचालय के पास पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य 1.57 लाख शिव सिन्हा घर से नगर पंचायत एसटीपी प्लांट तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य 1.57 लाख प्रेम सिंह रात्रे घर से आत्मानंद स्कूल तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य 1.57 लाख वार्ड क्रमांक 12 अभियोजन कक्षा से मनोहर साहू नरेंद्र सिंन्हा घर तक पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य 2,14 लाख , जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अचल परिसर निर्माण कार्य 5.96 लाख, जनपद कार्यालय के सामने भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई मूर्ति स्थापना कार्य 13.60 लाख , वार्ड क्रमांक 6 सोसाइटी दुकान से कंबन पांडे घर तक नाली निर्माण कार्य 8.65 लाख की निविदा जारी की गई है। लोकेश्वरी साहू ने आगे कहा पूर्व में 2.0 अमृत मिशन खरखरा जलाशय से नगर पंचायत डौंडीलोहारा में पेयजल उपलब्ध कराने 31 करोड़ 32. लाख 75 हजार की स्वीकृति में से लगभग 24 करोड़ राशि की अंतिम एवं तृतीय निविदा जो कल खोला जाना है साथ ही साथ पूर्व में वार्ड क्रमांक 8 आंगनवाड़ी भवन और वार्ड क्रमांक 13 सीसी रोड निर्माण कार्य का निविदा खोल दी गई है और अधो संरचना मध्य अंतर्गत निर्माण कार्यों लगभग 1 करोड़ 37 लाख की निविदा भी खोल दी गई है। उक्त सभी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे द्वारा दी गई है। आने वाला समय में सभी निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।
नगर पंचायत डौंडीलोहारा में 68 लाख की निविदा जारी
