DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाठागांव (बी) के नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ वार्षिक उत्सव 2025 का आयोजन

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श कुंवर सिंह निषाद ग्राम भाठागांव (बी) में नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव में आयोजित वार्षिक उत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल होकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उत्सव का शुभारंभ किया। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के वार्षिकोत्सव का उद्देश्य मनोरंजन ही नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं की रूचियों और प्रगति का लेखा-जोखा होता है। इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों को नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है।


इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, योगेश कुमार देशमुख सरपंच, दोसान साहू, डॉक्टर रिकेश साहू, श्रीमती भानी ठाकुर, तरुण पारकर, सागर साहू, रूपचंद जैन, प्रीतम ठाकुर, कमल जोशी, राधेश्याम दिल्लीवार, भूपत सिन्हा, सहित विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page