DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित


बालोद। आदिम जाति कल्याण अवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 15 जनवरी 2025 तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आॅनलाईन पंजीयन की पूर्व तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई थी। जिसकी तिथि में वृद्धि करते हुए अब आॅनलाईन पंजीयन की तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति का अवलोकन एवं प्रवेश पत्र की जानकारी वेबसाईट एकलव्य डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page