DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संघ नई दिल्ली द्वारा आयोजित 38वां साउथ ईस्ट जोन फेस्टिवल में अर्जुन्दा कालेज की पायल निषाद ने किया बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व, बढ़ाया मान

अर्जुन्दा। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा आयोजित 38वां साउथ ईस्ट जोन फेस्ट क्राइस्ट विश्वविद्यालय बैंगलोर में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया गया। जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से 14 विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता देते हुए छत्तीसगढ़ की लोक कला नृत्य जनजातीय समाज की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। फेस्ट में भारत के 27 विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया था। जिसमें लोक नृत्य में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास के पन्नों में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। विश्वविद्यालय के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस फेस्ट में हिस्सा लिया जाता है, जिसमें पहली बार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने अपना स्थान पक्का किया। अब लोक नृत्य की यह पूरी टीम नेशनल फेस्ट जो कि दिल्ली में 3 से 7 मार्च 2025 को होने जा रहा है उसमे सम्मिलित होगी।

विश्वविद्यालय की इस उपलब्धी पर पूरा विश्वविद्यालय हर्ष का माहौल है। इसी तरह ओवरऑल डांस प्रदर्शन में भी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा हैं। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। विजेता टीम के सभी प्रतिभागी साइंस कॉलेज दुर्ग के विद्यार्थी हैं।वहीं बालोद जिले के शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा की छात्रा कु पायल निषाद पिता श्री उभयलाल निषाद कक्षा बीएससी तृतीय वर्ष ने भी अन्तर महाविद्यालय रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जोनल स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता के लिए उनका भी चयन किया गया। जिसमें उन्होंने बैंगलोर में अपनी रंगोली कला का शानदार प्रदर्शन किया। और अर्जुन्दा कालेज सहित बालोद जिले व छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इसके लिए प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन , चेतन सिन्हा ने पायल की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page