DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में 30 एवं 31 दिसंबर और 02 जनवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस द्वारा विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्ती

बालोद। जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा 30 एवं 31 दिसंबर तथा 02 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र बालोद ने बताया कि इसके अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में 30 दिसंबर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डी में 31 दिसंबर तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में 02 जनवरी 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवी निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड केवल पुरूष के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास निर्धारित की गई है। इसी तरह महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी पास निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु आयु सीमा 20 से 40 वर्ष एवं कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page