DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर निषाद के प्रयासों से उपज मंडी समिति बालोद को मिली कुल 108.4 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति, बनेंगे फड़ और किसान कुटीर भवन

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवरसिंह निषाद के प्रस्ताव एवं अथक प्रयास से किसानों को सहूलियत देने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में मंडी निधि से पक्के फड़ निर्माण(लागत 8.81 लाख) एवं किसान कुटीर निर्माण कार्य(लागत 13.50 लाख) हेतु छ ग राज्य कृषि विपणन(मंडी)बोर्ड द्वारा कृषि उपज मंडी समिति बालोद को कुल 108.4 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिसमें कन्याडबरी(संबलपुर),भीमकन्हार एवं पिरीद में 1-1 नग पक्के फड़,पिनकापार(थाना) एवं भरदाकला में पक्के फड़ तथा किसान कुटीर,कचांदुर, गुरेदा एवं बरबसपुर में किसान कुटीर की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उक्त स्वीकृति पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,अर्जुन्दा के अध्यक्ष संतुराम पटेल,देवरी के अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page