DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समरसता संदेश यात्रा शुरू: बालोद जिले में 28 दिसंबर को होगा संतो का रथ आगमन

बालोद । विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के आह्वान पर समरसता संदेश यात्रा का शुभारंभ नर्मदा मैया मंदिर नर्मदा (गंडई) से 25 दिसंबर को किया गया है। उक्त यात्रा में सर्व हिन्दू समाज के पूज्यनीय संतजन एवं महात्मा एक सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर खैरागढ़, राजनांदगांव, अंबागढ़ चौंकी, मानपुर, मोहला क्षेत्र से होकर 28 दिसम्बर को बालोद जिले में प्रवेश करेगी। सर्वप्रथम बालोद जिले के ग्राम बिटाल में ग्रामीणों के द्वारा रथ यात्रा में पधार रहे साधु महात्मा एवं संतजनों का स्वागत किया जाएगा एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से संतजनों का उद्बोधन होगा। तत्पश्चात मानपुर चौंक में स्वागत, राजहरा नगर प्रवेश, नगर भ्रमण, गुप्ता चौंक स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना एवं आमसभा का आयोजन होगा एवं सरस्वती शिशु मंदिर शाला में रात्रि विश्राम एवं भोजन होगा।

अगली सुबह 29 दिसम्बर को रथ यात्रा प्रातः 9 बजे डौंडी के लिए प्रस्थान करेगी। डौंडी दुर्गा मंदिर चौंक में स्वागत, स्वल्पाहार एवं आमसभा के पश्चात ग्राम भर्रीटोला 36 और ग्राम घोटिया में स्वागत तथा नुक्कड़ सभा होगी। इसके बाद रथ यात्रा रानी माई मंदिर होते हुए गुरुर, झलमला, बालोद होते हुए राजनांदगांव हेतु प्रस्थान करेगी। विहिप का कहना है कि छुआछुत एवं ऊंच नीच का हमारे धर्म और समाज में कोई स्थान नहीं है। छुआछूत विचारों एवं व्यवहार में भी समाप्त होनी चहिए, हमारे देश में पूज्य संतो ने धर्म जागरण कर ”हिन्दवा सहोदरा सर्वे – न हिन्दू पतितो भवेत्‌’ अर्थात्‌ हिन्दू परिवार में जन्में हम सब भाई – भाई है – समान हैं कोई पतित नहीं है। जगत गुरु रामानंदाचार्य जी ने भी कहा है कि – जाति पाति पूछे नहीं कोई, हरि को भजे तो हरि का होई। आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर में समरस समाज की स्थापना हो, सभी समाज मे समानता का भाव हो, सभी एकता के साथ मिलकर भेदभाव व छुआछुत से मुक्त समाज मे सुखी रहे साथ रहे, इस उद्देश्य को लेकर यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला मंत्री राजेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, ओम गोलछा, चौलेश देशमुख, राकेश साहू, हिंदूवादी नेता मनीष झा, जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू, विशाल मोटवानी, शिवम दुबे, ईश्वर साहू, पूजा जैन, उमेश सेन, मोनू सोनवानी, विनोद गोस्वामी, प्रदीप मिनपाल, कमल बजाज, प्रेम शुक्ला, जितेंद्र सहड़ा, ममता यदु, भारती बांडेय, उषा साहू, सोना साहू, निखिल अग्रवाल, कैलाश साहू, योगिता साहू सहित सभी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी यात्रा कार्य मे लगे हुए है।

You cannot copy content of this page