DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वरोजगार का सपना दिखाकर सैकड़ो महिलाओं से लोन के नाम पर लाखों की ठगी: दफ्तर बंद कर आरोपी हुआ फरार, महिला समूह के पास आ रहा बैंकों से नोटिस

सैकड़ो महिलाएं हुई लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार, पहुंची फरियाद लेकर कलेक्टर और एसपी के द्वार

बालोद। बालोद जिले के विभिन्न गांव में लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आ रहा है। इस बारे में विगत दिनों शिवसेना के द्वारा भी ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच की मांग की गई थी। तो वही नया मामला डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम खरथूली (बड़गांव) में भी सामने आया है। जहां की पीड़ित महिलाओं ने एसपी और कलेक्टर के नाम से ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं के साथ लोन देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया है कि हम सभी आदिवासी महिलाएं ग्राम खरथुली पोस्ट-बड़गांव, थाना डौंडी लोहारा की रहने वाली हैं। गांव के कुछ महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए गांव में ही मशरूम की खेती कर रहे थे। उसी दरम्यान समूह के माध्यम से जांजगीर चांपा निवासी खोलबहरा कैवर्त नाम व्यक्ति से पहचान हुई। उन्होंने अपना पता व ऑफिस सप्तऋषि संस्था बाईपास रोड पर्रेगुड़ा पोस्ट बघमरा जिला बालोद बताया। फिर समूह के माध्यम से कुल 38 महिलाओं को एक समूह में जोड़कर 05 व 10 का समूह बनाकर स्वरोजगार दिलाने की बात कहकर हम सभी महिलाओं को बालोद के विभिन्न 10 बैंकों से प्रति महिला को 35 हजार से 49 हजार तक का लोन उपलब्ध कराया और लोन दिलाने के पहले 50 रू0 के स्टाम्प पेपर में अध्यक्ष और सचिव के नाम से शपथ पत्र बनवाया था। लोन की सभी राशियों को रोजगार में लगाने की बात कहकर अपने पास रख लिया। कुछ माह तक 03 लाख रूपया महिना लोन का किस्त जमा करता रहा, उसके बाद उन्होने लोन का किस्त पटाना भी बंद कर दिया। कुछ दिनों के बाद बैंकों द्वारा हम सभी महिलाओं को बैंकों द्वारा दी गई ऋण की राशि जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। तब हमारे द्वारा उनसे फोन से संपर्क करने करने पर उन्होंने अपना खाता सीज होने की बात कहकर फोन काट दिया। तो हम लोगों को ठगी का अहसास हुआ तो उनके द्वारा बताये गये पते पर सभी महिलाएं कुंदरूपारा अटल आवास गए थे पर वो वहां नहीं मिला । महिलाओं ने मांग किया है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्यवाही कर बैंक से हम सभी महिलाओं को ऋणमुक्त किया जाए। महिलाओं के नाम से विभिन्न बैंकों से लोन निकाले गए हैं जिसमें एच.डी.एफ.सी फर्स्टबैंक, इसॉफ बैंक, एक्सिस बैंक झलमला,अन्नपूर्णा फायनेंस,ग्राम शक्ति बैंक, आई.डी.एफ.सी. बैंक, द्वारा बैंक, अविरल बैंक,सूर्योदय बैंक,फाईन केयर आदि शामिल हैं। पीड़ितों में शामिल खरथुली की समूह की अध्यक्ष फ़गनी देवांगन, सचिव गौरी बाई देवांगन, अनुसूया बाई, ममता, हिरौंदी, कांति, ललिता बाई, कान्ति ,खिलेश्वरी, बिंदाबाई, कुमारी बाई, शिवबती यादव, पूजा, केसरी, खेमिन, मंजूलता, सुलेना, दिनेश्वरी, धनमत , नीलम मालती सहित अन्य महिलाएं एसपी कार्यालय में पहुंची थी।

You cannot copy content of this page