DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धुर्वाटोला में बुनकर भवन का हुआ भूमिपूजन

बालोद। ग्राम पंचायत धुर्वाटोला में बुनकर भवन का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के हाथों हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरेटी, जनपद सदस्य संजस बैस सरपंच गणेश श्वेता मौजूद रहे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात ग्राम सरपंच गणेश श्वेता ने कहा की हम सालो से प्रयास कर रहे थे की बुनकर भवन बने। हमारे पंचायत क्षेत्र में 50 परिवार बुनकर का कार्य करते है। उनको अपने घर में कार्य करने में परेशानी होता था। हमारी इस मांग को पूरा करने के लिए मै छत्तीसगढ़ सरकार के साथ देवलाल ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरेटी ने कहा की बुनकर समिति के भवन बनने से सभी एक जगह मिलकर कार्य करने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आपके काम मे निखार आते जाएगा।

मेरे जिला पंचायत क्षेत्र मे कई गांव में बुनकर परिवार है। जो रोजाना पांच सौ से एक हजार रुपए प्रतिदिन कमा रहे है। इस कार्य को करने से आप मालिक बनेंगे। जितना आपका मेहनत होगा उतना आप धान अर्जन कर सकते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा की हमारे वनांचल के क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। ये अभाव में भी प्रभाव दिखाते है।जिसका उदाहरण हमारे धुर्वाटोला के बुनकर समिति है। पहले कपड़ा बुनने का कार्य देवांगन परिवार के लोग करते थे। अब इस कार्य मे हमारे आदिवासी समाज के लोगो आगे आकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है ।मै स्वयं आपके बुनकर समिति को और बेहतर और कैसा हो इस पर चर्चा कर मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा। कार्यक्रम का संचालन कामदेव और आभार समिति के प्रबंधक श्री देवांगन ने किया। इस अवसर पर सभी पंच सहित सचिव रोजगार सहायक ग्रामीन जन मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page